CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 — सेट 4
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 4। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 4
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 4)
इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- Zn + 2CH₃COOH ⟶ (CH₃COO)₂Zn + H₂ उपर्युक्त अभिक्रिया है :
- (a) वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया
- (b) विस्थापन अभिक्रिया
- (c) द्विविस्थापन अभिक्रिया
- (d) संयोजन अभिक्रिया
- किसी लवण का जलीय विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है । इस लवण को निम्नलिखित में से किसके बीच अभिक्रिया से प्राप्त किया जा सकता है ?
- (a) HNO₃ और NaOH
- (b) H₂SO₄ और KOH
- (c) CH₃COOH और NaOH
- (d) HCl और NH₄OH
- चार अलग-अलग बीकरों में भरे चार विलयनों – ग्लूकोस, ऐल्कोहॉल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सल्फ्यूरिक अम्ल, को एक-एक करके किसी विद्युत परिपथ से संयोजित किया गया है जिसमें एक बल्ब भी जुड़ा है । विद्युत धारा प्रवाहित करने पर जिनमें बल्ब जलेगा वह विलयन हैं :
- (a) ग्लूकोस और ऐल्कोहॉल
- (b) ऐल्कोहॉल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- (c) ग्लूकोस और सल्फ्यूरिक अम्ल
- (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सल्फ्यूरिक अम्ल
- स्वतंत्र अवस्था और संयुक्त अवस्था दोनों में पाई जाने वाली धातुएँ हैं :
- (a) गोल्ड और प्लेटिनम
- (b) प्लेटिनम और सिल्वर
- (c) कॉपर और सिल्वर
- (d) गोल्ड और सिल्वर
- बेन्ज़ीन (C₆H₆) के अणु में उपस्थित एकल आबन्ध और द्विआबन्ध की संख्या क्रमशः है :
- (a) 6 और 6
- (b) 9 और 3
- (c) 3 और 9
- (d) 3 और 3
- मानवों में, जब पाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तब
- (i) प्रोटीन,
- (ii) काबोंहाइड्रेट, और
- (iii) वसा अंतिमतः परिवर्तित हो जाते हैं क्रमशः :
- (a) (i) ऐमीनो अम्ल,
- (ii) ग्लूकोस और
- (iii) वसीय अम्ल में
- (b) (i) ऐमीनो अम्ल,
- (ii) ग्लूकोस,
- (iii) वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में
- (c) (i) ग्लूकोस,
- (ii) वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल,
- (iii) ऐमीनो अम्ल में
- (d) (i) शर्करा,
- (ii) ऐमीनो अम्ल,
- (iii) वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में
- पत्तियों के मुरझाने का कारण है वृद्धि संदमक करने वाला पादप हॉर्मोन जिसे कहते हैं :
- (a) ऑक्सिन
- (b) साइटोकाइनिन
- (c) ऐब्सिसिक अम्ल
- (d) जिबरेलिन
- कायिक प्रवर्धन की विधि द्वारा उगाए जा सकने वाले पादप हैं :
- (a) गन्ना, गुलाब, अंगूर
- (b) गन्ना, सरसों, आलू
- (c) केला, संतरा, सरसों
- (d) पपीता, सरसों, आलू
- बीज के अंकुरण के समय खाद्य के स्रोत वाला बीज का भाग है :
- (a) बीजपत्र
- (b) मूलांकुर
- (c) प्रांकुर
- (d) भ्रूण
- नर युग्मक और मादा युग्मक के संलयन द्वारा युग्मनज बनता है । किसी मानव के युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या होती है :
- (a) 23
- (b) 44
- (c) 46
- (d) 92
- काँच और जल के निरपेक्ष अपवर्तनांक क्रमशः 3/2 और 4/3 हैं । यदि काँच में प्रकाश की चाल 2 × 10⁸ m/s है, तो जल में प्रकाश की चाल है :
- (a) 9/4 × 10⁸ m/s
- (b) 5/2 × 10⁸ m/s
- (c) 7/3 × 10⁸ m/s
- (d) 16/9 × 10⁸ m/s
- जब श्वेत प्रकाश का कोई किरण-पुंज किसी ऐसे क्षेत्र से गुज़रता है जहाँ धूल के अत्यन्त सूक्ष्म कण विद्यमान हैं, तो उस क्षेत्र में मुख्य रूप से प्रकीर्णित होने वाला प्रकाश का वर्ण (रंग) है :
- (a) लाल
- (b) संतरी
- (c) नीला
- (d) पीला
- निम्नलिखित प्रतिरोधकों के संयोजनों पर विचार कीजिए : [संयोजन I: दो 2Ω समांतर में, II: तीन 3Ω श्रेणी में, III: मिश्रित संयोजन, IV: दो 0.5Ω समांतर में] इनमें तुल्यांक प्रतिरोध 1 Ω वाला/वाले संयोजन है/हैं :
- (a) I और IV
- (b) केवल IV
- (c) I और II
- (d) I, II और III
- 20 Ω प्रतिरोध की कोई विद्युत इस्तरी 5 A धारा लेती है । इस इस्तरी में 30 सेकण्ड में उत्पन्न ऊष्मा है :
- (a) 15000 J
- (b) 6000 J
- (c) 1500 J
- (d) 3000 J
- कोई आयताकार पाश ABCD जिससे धारा I प्रवाहित हो रही है किसी सीधे चालक XY के निकट इस प्रकार स्थित है कि चालक पाश की भुजा AB के समान्तर है तथा पाश के ही तल में है । यदि आरेख में दर्शाए अनुसार चालक में स्थायी धारा I स्थापित कर दी जाए, तो चालक XY :
- (a) स्थिर रहेगा ।
- (b) पाश की भुजा AB की ओर गति करेगा ।
- (c) पाश की भुजा AB से दूर की ओर गति करेगा ।
- (d) अपने अक्ष के परितः घूर्णन करेगा ।
- नीचे कुछ अपशिष्ट दिए गए हैं :
- (i) बगीचे का अपशिष्ट
- (ii) बॉल प्वॉइंट पेन के रिफिल
- (iii) दवाइयों की खाली काँच की बोतल
- (iv) फलों और सब्ज़ियों के छिलके
- (v) पुरानी सूती कमीज़ इनमें से अजैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट हैं :
- (a) (i) और
- (ii) (b)
- (ii) और
- (iii) (c) (i),
- (iv) और
- (v) (d) (i),
- (iii) और (iv)
- अभिकथन (A) : धातु के सल्फाइड अयस्कों से अयस्क को बिना भर्जन किए धातु निष्कर्षित नहीं किया जा सकता है । कारण (R) : भर्जन से सल्फाइड अयस्क सीधे ही धातु में परिवर्तित हो जाते हैं ।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (c) अभिकथन (A) सही है…
- अभिकथन (A) : मानव हृदय में निलय की पेशीय भित्ति अलिन्द की अपेक्षा मोटी होती है । कारण (R) : निलय को शरीर के विभिन्न अंगों में रुधिर को पंप करना होता है ।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है । (d)…
- अभिकथन (A) : चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ कभी भी एक-दूसरे का प्रतिच्छेदन नहीं करती हैं । कारण (R) : यदि वह प्रतिच्छेदन करें, तो प्रतिच्छेदन बिन्दु पर दिक्सूची की सुई दो दिशाओं की ओर संकेत करेगी जो संभव नहीं है ।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।…
- अभिकथन (A) : जीवन के सभी वायवीय रूपों के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है । कारण (R) : ऑक्सीजन के स्वतंत्र परमाणु आणविक ऑक्सीजन से संयुक्त होकर ओज़ोन बनाते हैं ।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है । (d)…
- किसी स्वच्छ व शुष्क परखनली में 1 ग्राम ठोस सोडियम क्लोराइड लेकर उसमें सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाया गया ।
- (i) अभिक्रिया में उत्सर्जित होने वाली गैस का नाम लिखिए ।
- (ii) क्या प्रेक्षण किया जाएगा जब इस गैस का परीक्षण (I) शुष्क, तथा (II) आर्द्र (गीले) नीले लिटमस पेपर से किया जाएगा ? इस गैस की प्रकृति (अम्लीय/क्षारकीय) के बारे में अपना निष्कर्ष लिखिए । अथवा
- (b) कुछ धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया करके लवण…
- ज्वाला परीक्षण द्वारा संतृप्त और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन के बीच विभेदन कीजिए । संतृप्त हाइड्रोकार्बन के दहन की अभिक्रिया के उत्पादों की सूची बनाइए ।
- हमें पौधों की मृदा को नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता होती है । परन्तु यह पानी अंतिमतः पौधे की पत्तियों तक पहुँच जाता है । व्याख्या कीजिए कि ऐसा किस प्रकार होता है । अथवा (b) अमीबा द्वारा दर्शाए जाने वाले पोषण के प्रकार का नाम लिखिए । व्याख्या कीजिए कि यह जीव अपना भोजन किस प्रकार ग्रहण करता है और उसे पचाता है ।
- किसी प्रजाति (स्पीशीज़) की उत्तरजीविता को विभिन्नताओं द्वारा बढ़ावा मिलता है । उदाहरण देकर इसे स्पष्ट कीजिए ।
- जरा-दूरदृष्टता से पीड़ित किसी व्यक्ति को द्विफोकसी लेंसों की आवश्यकता है । यदि उसे – 4·0 डाइऑप्टर और + 2·0 डाइऑप्टर क्षमता के दो लेंसों की आवश्यकता हो, तो इन दोनों में से कौन-सा लेंस उसकी दूर की दृष्टि (निकट-दृष्टि दोष) का संशोधन करेगा और इसकी फोकस दूरी क्या है ?
- दो तारों A और B जो समान पदार्थ, समान लम्बाई और क्रमशः व्यास 0·2 mm और 0·3 mm के हैं, को एक-एक करके किसी परिपथ में संयोजित किया गया है । इन दोनों में से कौन-सा एक तार परिपथ में धारा के प्रवाह में अधिक प्रतिरोध उत्पन्न करेगा ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
- यौगिक CaSO₄ · ½ H₂O का सामान्य नाम और रासायनिक नाम लिखिए । इसको बनाने की विधि लिखिए । उस अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण दीजिए जिसमें CaSO₄ · ½ H₂O जल से अभिक्रिया करता है ।
- एथेनॉल का एथेनॉइक अम्ल में परिवर्तन उपचयन (ऑक्सीकरण) अभिक्रिया क्यों है ? इस परिवर्तन में उपयोग होने वाले उपचायक का नाम लिखिए । इस उपचयन अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए । यह अभिक्रिया उस अभिक्रिया से किस प्रकार भिन्न है जिसमें एथेनॉल का ऑक्सीजन की उपस्थिति में दहन होता है ?
- नामांकित आरेख की सहायता से, मुकुलन द्वारा हाइड्रा में जनन की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए । इस प्रक्रिया में जनन में भाग लेने वाली कोशिकाओं के नाम लिखिए । अथवा (b) मानव जनन तंत्र में निम्नलिखित में से प्रत्येक की दो-दो भूमिकाओं की सूची बनाइए : (i) शुक्राशय और प्रोस्टेट ग्रंथि (ii) अण्डवाहिनी (iii) वृषण
- प्रभावी लक्षणों और अप्रभावी लक्षणों के बीच दो अन्तरों की सूची बनाइए । मेंडल के पीले बीज (YY) और हरे बीज (yy) के मटर के पौधों के बीच संकरण कराने पर F₂ संतति के मटर के पौधों में पीले बीज वाले पौधों की प्रतिशतता क्या थी ?
- मानव नेत्र की समंजन क्षमता की परिभाषा दीजिए । जब हम किसी बिम्ब की नेत्र से दूरी में वृद्धि करते हैं, तो नेत्र में प्रतिबिम्ब दूरी का क्या होता है ? इस प्रकरण में मानव नेत्र के उस भाग का नाम और भूमिका की व्याख्या कीजिए जो इसके लिए उत्तरदायी है ।
- कोई छात्र ड्राइंग बोर्ड पर सफ़ेद काग़ज़ की शीट लगाता है । वह इस काग़ज़ के केन्द्र पर एक छड़ चुम्बक रखता है । वह इस छड़ चुम्बक के चारों ओर एकसमान रूप से कुछ लोह-चूर्ण छिड़कता है । इसके पश्चात वह ड्राइंग बोर्ड को धीरे से थपथपाता है और देखता है कि, लोह-चूर्ण स्वयं एक विशेष पैटर्न में व्यवस्थित हो जाता है ।
- (a) लोह-चूर्ण एक विशेष पैटर्न में क्यों व्यवस्थित हो जाता है ?
- (b) चुम्बक के सिरों पर…
- नीचे दिए गए चित्र का अध्ययन कीजिए, जिसमें तीन आहार शृंखला (a), (b) और (c) दर्शाई गई हैं और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (i) उन पारितंत्रों के प्रकार के नाम लिखिए जिनमें आहार शृंखलाएँ (b) और (c) विद्यमान होती हैं । (ii) प्रत्येक आहार शृंखला का प्रथम पोषी स्तर उत्पादकों का है । क्यों ? ये उत्पादक अपने उपयोग के लिए सूर्य की कितने प्रतिशत ऊर्जा को पकड़ (ग्रहण) पाते हैं ? (iii) चित्र में सभी…
- रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? यह दर्शाने के लिए कि रासायनिक अभिक्रिया हुई है जिसमें
- (i) रंग में परिवर्तन तथा
- (ii) ताप में परिवर्तन हुआ है, प्रत्येक प्रकरण के लिए एक-एक क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए । अथवा
- (b) (i) वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया की परिभाषा लिखिए । हम यह किस प्रकार कह सकते हैं कि (I) जल का विद्युत-अपघटन, तथा (II) सूर्य के प्रकाश में उद्भासित करने पर सिल्वर ब्रोमाइड का काला हो जाना…
- (i) प्रतिवर्ती चाप की परिभाषा लिखिए । जन्तुओं में प्रतिवर्ती चाप क्यों विकसित हुआ है ? जब आप अचानक किसी गर्म वस्तु को स्पर्श करते हैं, तो होने वाली घटनाओं को क्रमवार रेखांकित कीजिए ।
- (ii) तंत्रिका तंत्र के उस भाग का नाम लिखिए जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तथा शरीर के अन्य भागों के बीच संचार में सहायता करता है । इस तंत्र के दो अवयव कौन-से हैं ? अथवा
- (b) (i) किसी उद्दीपन की अनुक्रिया में 'छुई-मुई'…
- निम्नलिखित प्रेक्षण तालिका में किसी उत्तल लेंस के लिए बिम्ब दूरी (u) के साथ प्रतिबिम्ब दूरी (v) का विचरण दिया गया है । इसका विश्लेषण कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : | क्रम संख्या | बिम्ब दूरी (u) cm | प्रतिबिम्ब दूरी (v) cm | |---|---|---| | 1 | – 150 | + 30 | | 2 | – 75 | + 37·5 | | 3 | – 50 | + 50 | | 4 | – 37·5 | + 75 | | 5 | – 30 | + 150 | | 6 | – 15 | + 37·5 | (i) परिकलित किए…
- तीन धातुओं मैग्नीशियम, ऐलुमिनियम और आयरन के नमूने लिए गए और इनके पृष्ठों को रेगमाल से रगड़ा गया । इसके पश्चात इन नमूनों को पृथक्-पृथक् परखनलियाँ, जिनमें तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल था, में रखा गया था । प्रत्येक परखनली में थर्मामीटर भी इस प्रकार निलंबित किए गए कि उनके बल्ब अम्ल में डूबे हों । बुलबुले बनने की दरों का प्रेक्षण किया गया । उपर्युक्त क्रियाकलाप को तनु नाइट्रिक अम्ल के साथ दोहराया गया और…
- (केस Q37) जब क्रियाकलाप को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ किया गया, तब किस परखनली में बुलबुले बनने की दर सबसे तीव्र थी तथा थर्मामीटर ने उच्चतम ताप दर्शाया था ?
- (केस Q37) किस धातु ने तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अभिक्रिया नहीं की ? कारण दीजिए ।
- (केस Q37)
- (i) जब कोई धातु तनु नाइट्रिक अम्ल से अभिक्रिया करती है, तो हाइड्रोजन गैस क्यों नहीं निकलती है ? इस अभिक्रिया में उत्पन्न अंतिम उत्पाद के नाम लिखिए । अथवा
- (ii) उस अभिक्रिया के प्रकार का नाम लिखिए जिसके आधार पर धातुओं की सक्रियता निश्चित की जाती है । आपके पास दो धातुएँ X और Y हैं । आप यह किस प्रकार सुनिश्चित करेंगे कि इनमें से कौन-सी अन्य से अधिक अभिक्रियाशील है ?
- वृक्क उत्तरजीविता के लिए महत्त्वपूर्ण जैव अंग हैं । संक्रमण, आघात अथवा वृक्क में सीमित रुधिर प्रवाह जैसे कई कारक हैं जो वृक्क की क्रियाशीलता को कम कर देते हैं । ये शरीर में विषैले अपशिष्टों को संचित कराते हैं जिनके कारण मृत्यु तक हो सकती है । वृक्क के अपक्रिय होने की अवस्था में, कृत्रिम वृक्क का उपयोग किया जा सकता है । कृत्रिम वृक्क अपशिष्ट उत्पादों को रुधिर से अपोहन (dialysis) द्वारा निकालने की…
- (केस Q38)
- (i) उस धमनी का नाम लिखिए जो ऑक्सीजनित रुधिर को वृक्क तक ले जाती है ।
- (ii) बोमन संपुट में उपस्थित बहुत पतली भित्ति वाली रुधिर केशिकाओं के गुच्छ का नाम लिखिए ।
- (केस Q38) मानव उत्सर्जन तंत्र के उस अंग का नाम लिखिए जहाँ मूत्र एकत्र (भंडारित) होता है । यह अंग तंत्रिका नियंत्रण में होता है अथवा हॉर्मोन नियंत्रण में ?
- (केस Q38)
- (i) मूत्र बनने में सम्मिलित दो प्रमुख चरणों की सूची बनाइए और इनके कार्यों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए । अथवा
- (ii) वृक्काणु के किस भाग में चयनित पुनर्वशोषण होता है ? उन कारकों की सूची बनाइए जिन पर जल की मात्रा का पुनर्वशोषण निर्भर करता है ।
- निम्नलिखित परिपथ का अध्ययन कीजिए : [परिपथ: A और B के बीच 4Ω, 6Ω, 16Ω श्रेणीक्रम में; B और C के बीच 8Ω के दो प्रतिरोध पार्श्वक्रम में; 6V बैटरी और कुंजी] इस परिपथ के आधार पर, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
- (केस Q39) बिन्दु A और B के बीच कुल प्रतिरोध का मान ज्ञात कीजिए ।
- (केस Q39) बिन्दु B और C के बीच प्रतिरोध ज्ञात कीजिए ।
- (केस Q39)
- (i) जब कुंजी बन्द है, तब बैटरी से ली जाने वाली धारा परिकलित कीजिए । अथवा
- (ii) उपर्युक्त परिपथ में 16 Ω के प्रतिरोधक अथवा उस संयोजन जिसमें 8 Ω के दो प्रतिरोधक पार्श्व में संयोजित हैं, इन दोनों में से किसके सिरों पर विभवान्तर अधिक है ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। अम्ल, क्षारक एवं लवण (15%), जैव प्रक्रम (15%) और विद्युत (15%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 45%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗8 प्रश्न15%
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗8 प्रश्न15%
- विद्युतसमाधान ↗8 प्रश्न15%
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗5 प्रश्न9%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗2 प्रश्न4%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗2 प्रश्न4%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗2 प्रश्न4%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗2 प्रश्न4%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 4 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2024 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
अम्ल, क्षारक एवं लवण (15%), जैव प्रक्रम (15%), विद्युत (15%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।