CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2024

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 — सेट 5

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन13%रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण11%जैव प्रक्रम11%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 5। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2024
सेट
सेट 5
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 5)

इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए गुणांकों x, y और z के मान क्रमश: होने चाहिए : x Zn(NO₃)₂ → y ZnO + z NO₂ + O₂
    • (a) 4, 2, 2
    • (b) 4, 4, 2
    • (c) 2, 2, 4
    • (d) 2, 4, 2
  2. निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया तो है, परन्तु संयोजन अभिक्रिया नहीं है ?
    • (a) C + O₂ → CO₂
    • (b) 2 H₂ + O₂ → 2 H₂O
    • (c) 2 Mg + O₂ → 2 MgO
    • (d) Fe₂O₃ + 3 CO → 2 Fe + 3 CO₂
  3. दाँतों के इनैमल (दन्तवल्क) में उपस्थित लवण है :
    • (a) कैल्सियम फॉस्फेट
    • (b) मैग्नीशियम फॉस्फेट
    • (c) सोडियम फॉस्फेट
    • (d) ऐलुमिनियम फॉस्फेट
  4. सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन आसुत जल में बनाया गया है । इस विलयन का pH है :
    • (a) 6
    • (b) 8
    • (c) 7
    • (d) 3
  5. किसी धातु 'X' का उपयोग थर्मिट प्रक्रम में किया जाता है । जब 'X' को ऑक्सीजन के साथ गर्म किया जाता है, तो यह कोई ऑक्साइड 'Y' देता है, जिसकी प्रकृति उभयधर्मी है । 'X' और 'Y' क्रमश: हैं :
    • (a) Mn, MnO₂
    • (b) Al, Al₂O₃
    • (c) Fe, Fe₂O₃
    • (d) Mg, MgO
  6. वह प्रक्रिया जिसमें पादपों में प्रकाश-संश्लेषण के घुलनशील (विलेय) उत्पादों का वहन (परिवहन) होता है, कहलाती है :
    • (a) वाष्पोत्सर्जन
    • (b) वाष्पन
    • (c) चालन
    • (d) स्थानान्तरण
  7. अनजाने में किसी गर्म वस्तु को हाथ से छूने पर होने वाली घटनाओं का सही क्रम है :
    • (a) त्वचा में ग्राही → प्रेरक तंत्रिका कोशिका → प्रतिसारण तंत्रिका कोशिका → संवेदी तंत्रिका कोशिका → हाथ में प्रभावक (कार्यकर) पेशी
    • (b) त्वचा में ग्राही → प्रतिसारण तंत्रिका कोशिका → संवेदी तंत्रिका कोशिका → प्रेरक तंत्रिका कोशिका → हाथ में प्रभावक (कार्यकर) पेशी
    • (c) त्वचा में ग्राही → संवेदी तंत्रिका कोशिका →…
  8. वह ज्ञानेन्द्री (संवेदी अंग) जिसमें घ्राणग्राही उपस्थित होते हैं, कौन-सी है ?
    • (a) नाक
    • (b) त्वचा
    • (c) जिह्वा (जीभ)
    • (d) आन्तरिक कर्ण (कान)
  9. प्लैसेन्टा के बारे में असत्य कथन है :
    • (a) यह एक तश्तरी (डिस्क) है जो गर्भाशय की भित्ति में धँसी होती है ।
    • (b) इसमें भ्रूण की ओर के ऊतक में प्रवर्ध होते हैं ।
    • (c) यह माता से भ्रूण को ग्लूकोज और ऑक्सीजन के स्थानान्तरण के लिए एक बहुत छोटा पृष्ठीय क्षेत्र प्रदान करता है ।
    • (d) इससे होकर भ्रूण माता के रुधिर से पोषण प्राप्त करता है ।
  10. निम्नलिखित में से डबल रोटी (ब्रेड) के टुकड़े पर ब्रेड-फँूदी के तीव्रता से फैलने के लिए उत्तरदायी परिस्थितियाँ चुनिए :
    • (i) अधिक संख्या में बीजाणुओं का बनना
    • (ii) ब्रेड में नमी और पोषकों की उपस्थिति
    • (iii) निम्न ताप
    • (iv) कवक तंतु की उपस्थिति
    • (a) (i) और
    • (ii) (b)
    • (ii) और
    • (iv) (c)
    • (ii) और
    • (iii) (d)
    • (iii) और (iv)
  11. यदि किसी उत्तल लेंस के ऊपरी आधे भाग को काले कागज़ से ढक दिया जाए, तो उस लेंस द्वारा बने प्रतिबिम्ब पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
    • (a) पूरे लेंस द्वारा बने प्रतिबिम्ब के साइज़ की तुलना में प्रतिबिम्ब का साइज़ आधा होगा ।
    • (b) बिम्ब के ऊपरी आधे भाग का प्रतिबिम्ब नहीं बनेगा ।
    • (c) प्रतिबिम्ब की चमक कम हो जाएगी ।
    • (d) उल्टे प्रतिबिम्ब का निचला आधा भाग नहीं बनेगा ।
  12. इन्द्रधनुष के बनने में सम्मिलित प्रकाश की परिघटनाएँ हैं :
    • (a) अपवर्तन, परावर्तन और परिक्षेपण (विक्षेपण)
    • (b) अपवर्तन, परिक्षेपण (विक्षेपण) और आन्तरिक परावर्तन
    • (c) परावर्तन, परिक्षेपण (विक्षेपण) और आन्तरिक परावर्तन
    • (d) अपवर्तन, परिक्षेपण (विक्षेपण), प्रकीर्णन और पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
  13. प्रकाश के किस वर्ण (रंग) के लिए काँच का अपवर्तनांक सबसे कम है ?
    • (a) लाल
    • (b) पीला
    • (c) हरा
    • (d) बैंगनी
  14. दंड चुम्बक के समान चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने वाली धारावाही युक्ति है :
    • (a) सीधा चालक
    • (b) वृत्ताकार पाश
    • (c) परिनालिका
    • (d) वृत्ताकार कुण्डली
  15. आरेख में दर्शाए अनुसार कागज़ के तल में कोई एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र उपस्थित है । इस क्षेत्र में, कोई इलेक्ट्रॉन (e⁻) और कोई पॉज़िट्रॉन (p⁺) दर्शाए अनुसार प्रवेश करते हैं । इलेक्ट्रॉन तथा पॉज़िट्रॉन पर लगने वाले बलों की दिशा होगी : [एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में e⁻ और p⁺ का प्रवेश]
    • (a) दोनों पर कागज़ के तल के भीतर की ओर ।
    • (b) दोनों पर कागज़ के तल के बाहर की ओर ।
    • (c) क्रमश: कागज़ के तल के भीतर की ओर…
  16. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है ?
    • (a) तालाब पारितंत्र
    • (b) घास का मैदान पारितंत्र
    • (c) वन (जंगल) पारितंत्र
    • (d) फ़सल भूमि पारितंत्र
  17. अभिकथन (A) : कुछ वनस्पति तेल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं । कारण (R) : सामान्यत: वनस्पति तेलों में लम्बी असंतृप्त कार्बन शृंखलाएँ होती हैं । सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।…
  18. अभिकथन (A) : बच्चों का लिंग इस बात से निर्धारित होता है कि वह अपनी माता से क्या वंशानुगत करते हैं । कारण (R) : महिलाओं में XX लिंग गुणसूत्र होते हैं ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
    • (c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है । (d)…
  19. अभिकथन (A) : किसी चालक में इलेक्ट्रॉन कम विभव से अधिक विभव की ओर गति करते हैं । कारण (R) : कोई शुष्क सेल किसी चालक के सिरों पर विद्युत विभवान्तर बनाए रखता है ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
    • (c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है…
  20. अभिकथन (A) : ओज़ोन परत पृथ्वी के पृष्ठ को हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करती है । कारण (R) : क्लोरोफ्लुओरोकार्बन (CFCs) ओज़ोन परत के क्षय के लिए उत्तरदायी होते हैं ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
    • (c) अभिकथन (A) सही है…
  21. किसी चायना डिश में कॉपर चूर्ण लेकर उसे बर्नर से गर्म किया गया है । बनने वाले उत्पाद के नाम और उसके रंग का उल्लेख कीजिए । होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  22. कार्बन के यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक सामान्यत: निम्न होते हैं और उनमें अधिकांश विद्युत के कुचालक होते हैं । इन दो गुणों के आधार पर दो निष्कर्षों का उल्लेख कीजिए ।
  23. कभी-कभी दौड़ते समय, खिलाड़ियों की पेशियों में ऐंठन (क्रैम्प) हो जाती है । ऐसा क्यों होता है ? इस प्रकरण में होने वाला श्वसन वायवीय श्वसन से किस प्रकार भिन्न होता है ?
  24. कुछ एककोशिकीय जीव जैसे प्लैज़्मोडियम और लेस्मानिया की जनन की विधियों में अन्तर होता है । इनमें होने वाली जनन प्रक्रियाओं के नाम लिखिए और उनकी व्याख्या कीजिए ।
  25. किसी उत्तल लेंस द्वारा सूर्य के प्रकाश को किसी बिन्दु पर केन्द्रित करने के कारण उत्पन्न ऊष्मा से कागज़ जल जाता है ।
    • (a) व्याख्या कीजिए ऐसा क्यों होता है ।
    • (b) जिस बिन्दु पर कागज़ जलना शुरू होता है (उपयोग किए गए लेंस के संदर्भ में) उस बिन्दु (पद) का नाम लिखिए । कागज़ पर बना यह चमकदार बिन्दु (स्पॉट) किसका निरूपण करता है ?
  26. कोई विद्युत स्रोत 500 कूलॉम आवेश की आपूर्ति कर सकता है । यदि कोई युक्ति 25 mA धारा लेती है, तो ज्ञात कीजिए कि यह विद्युत स्रोत कितने समय में पूर्ण रूप से अनावेशित (डिस्चार्ज) हो जाएगा ।
  27. आरेख में दर्शाई गई प्रायोगिक व्यवस्था का अध्ययन करके होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए । इस अभिक्रिया के प्रकार का नाम और इसकी परिभाषा लिखिए । आयरन के स्थान पर ऐसी दो अन्य धातुओं के नाम लिखिए जिनका उपयोग कॉपर सल्फेट विलयन के साथ इसी प्रकार की अभिक्रिया को दर्शाने के लिए किया जा सकता है । [स्टैंड, परखनली, धागा, कॉपर सल्फेट विलयन, आयरन की कील]
  28. मकर्री के अयस्क का नाम लिखिए । यह प्रकृति में जिस रूप में पाया जाता है उसका उल्लेख कीजिए । मकर्री को अपने अयस्क से निष्कर्षित करने में होने वाली अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण परिस्थिति को दर्शाते हुए लिखिए ।
  29. किन्हीं दो जन्तु हॉर्मोनों और उनको स्रावित करने वाली ग्रंथियों का उदाहरण लेते हुए व्याख्या कीजिए कि ये हॉर्मोन शरीर में
    • (i) वृद्धि और विकास तथा
    • (ii) उपापचय का नियमन करने में किस प्रकार सहायता करते हैं ।
  30. मेंडल ने शुद्ध मटर के लम्बे पौधों (TT) और शुद्ध मटर के बौने पौधों (tt) का संकरण कराकर F₁ संतति के पौधे प्राप्त किए । जब F₁ संतति के पौधों का स्व-परागण कराया गया, तो F₂ संतति के पौधे प्राप्त हुए ।
    • (a) F₁ संतति के पौधे किस प्रकार के दिखते थे ? उनका जीन संयोजन लिखिए ।
    • (b) F₁ संतति के पौधों में बौनेपन के जीन क्यों व्यक्त नहीं हुए ?
    • (c) F₂ संतति में प्राप्त पौधों का अनुपात लिखिए और इस प्रयोग के…
  31. नीचे दिए गए आरेख का अध्ययन करके संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [आरेख: अभिसारी लेंस और प्रतिबिम्ब निर्माण दर्शाती नेत्र की आकृति]
    • (i) इस आरेख में दर्शाए गए दृष्टि-दोष का नाम लिखिए और इस स्थिति (दोष) के लिए उत्तरदायी नेत्र के भाग का उल्लेख कीजिए ।
    • (ii) इस दोष के दो कारणों की सूची बनाइए ।
    • (iii) इस दोष के संशोधन के लिए उपयोग किए जाने वाले लेंस के प्रकार का नाम लिखिए तथा इस प्रकरण में उसकी भूमिका…
  32. क्या होता है जब किसी परिनालिका की कुंडली, जिससे कोई स्थायी धारा प्रवाहित हो रही है, के भीतर नर्म लोहे के तारों के बण्डल को रख दिया जाता है ? प्राप्त होने वाली युक्ति का नाम लिखिए । इसे यह नाम क्यों दिया गया है ? (b) किसी धारावाही परिनालिका के भीतर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं को आरेखित कीजिए । चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का यह पैटर्न क्या इंगित करता है ?
  33. आहार श्रृंखला और आहार जाल के बीच विभेदन कीजिए । यदि हिरण, घास और शेर की किसी आहार श्रृंखला में हिरणों की संख्या घट जाए, तो प्रथम पोषी स्तर और तृतीय पोषी स्तर के जीवों की जीव-संख्या का क्या होगा ?
  34. एक शुष्क क्वथन नली में फेरस सल्फेट के कुछ क्रिस्टलों को लेकर गर्म किया गया । कुछ समय पश्चात नली में जल की छोटी-छोटी बूँदें दिखाई दीं ।
    • (i) जल की यह बूँदें कहाँ से दृष्टिगोचर हुईं ? व्याख्या कीजिए ।
    • (ii) गर्म करते समय रंग में क्या परिवर्तन दिखाई देगा ?
    • (iii) प्रत्येक फेरस सल्फेट (FeSO₄) क्रिस्टल के अणु के साथ जल के कितने अणु जुड़े होते हैं ? (I) कॉपर सल्फेट, और (II) सोडियम काबोर्नेट के क्रिस्टलीय…
  35. यह निदर्शित करने के लिए किसी प्रयोग की अभिकल्पना कीजिए कि प्रकाश-संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड आवश्यक है । इस प्रयोग का प्रेक्षण और निष्कर्ष लिखिए ।
    • (i) किसी परिपथ अवयव के दो सिरों पर विभवान्तर घटकर अपने प्रारम्भिक मान का एक-तिहाई रह जाता है, जबकि इसका प्रतिरोध नियत रहता है । इससे प्रवाहित धारा में क्या परिवर्तन दिखाई देगा ? उस नियम का नाम और वह नियम लिखिए जो इस प्रश्न का उत्तर देने में आपकी सहायता करता है ।
    • (ii) किसी परिपथ का व्यवस्था आरेख खींचिए जिसमें 1·5 V के चार सेलों की बैटरी, एक 5 Ω का प्रतिरोधक, एक 10 Ω का प्रतिरोधक और एक 15 Ω का…
  36. कार्बन एक सर्वतोमुखी तत्व है जो सभी सजीव जीवों तथा हमारे उपयोग की बहुत सी वस्तुओं का आधार बनाता है । कार्बन की संयोजकता चार होने के कारण इसके अत्यधिक प्रकार के यौगिक बनते हैं । कार्बन के ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, सल्फर, क्लोरीन तथा अन्य बहुत से तत्वों के साथ यौगिक बनते हैं । (a) हाइड्रोकार्बन किन्हें कहते हैं ?
  37. उन दो गुणों की सूची बनाइए जिनके कारण कार्बन बड़ी संख्या में यौगिक बना सकता है ।
  38. (i) (1) ऐल्डिहाइड, और (2) कीटोन में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह का सूत्र लिखिए । किसी उत्प्रेरक की उपस्थिति में एथेनॉइक अम्ल और एथेनॉल के बीच होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  39. परागण पादपों के लैंगिक जनन की महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है । यह एक ऐसी आवश्यक प्रक्रिया है जो पादपों में निषेचन की प्रक्रिया को सुसाध्य बनाती है । पवन, जल, कीट और पक्षी परागण के एजेन्ट होते हैं । निषेचन के पश्चात् पुष्प में बहुत से परिवर्तन होते हैं । (a) स्व-परागण और पर-परागण में मुख्य अन्तर लिखिए ।
  40. पुष्प के उस भाग का नाम लिखिए जो कीटों को परागण के लिए आकर्षित करता है । निषेचन के पश्चात् इस भाग का क्या होता है ?
  41. (i) निषेचन की परिभाषा लिखिए । निषेचन के पश्चात् किसी पुष्प में बीजाण्ड और अंडाशय का क्या होता है ?
  42. उच्च कोटि की पॉलिश किया हुआ पृष्ठ जैसे कि दर्पण अपने पर पड़ने वाले अधिकांश प्रकाश को परावर्तित कर देता है । हम दैनिक जीवन में दो प्रकार के दर्पणों — समतल और गोलीय का उपयोग करते हैं । किसी गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ भीतर की ओर अथवा बाहर की ओर वक्रित हो सकता है । अवतल दर्पणों में परावर्तन भीतरी पृष्ठ से होता है, जबकि उत्तल दर्पणों में परावर्तन बाहरी पृष्ठ से होता है । (a) अवतल दर्पण के मुख्य…
  43. कोई प्रकाश किरण किसी अवतल दर्पण पर, दर्पण के मुख्य अक्ष के समान्तर आपतन करती है । यदि परावर्तन के पश्चात् यह किरण दर्पण के मुख्य अक्ष पर स्थित दर्पण के ध्रुव से 10 cm की दूरी के बिन्दु से होकर गुज़रती है, तो दर्पण की वक्रता त्रिज्या ज्ञात कीजिए ।
  44. (i) कोई बिम्ब 15 cm फोकस दूरी के उत्तल दर्पण के ध्रुव से 10 cm दूरी पर स्थित है । प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए ।

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (13%), रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (11%) और जैव प्रक्रम (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 35%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 5 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2024 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (13%), रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (11%), जैव प्रक्रम (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।