CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2020 — सेट 2
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2020 का असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- सामाजिक विज्ञान
- वर्ष
- 2020
- सेट
- सेट 2
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2020 सामाजिक विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 2)
इस सेट के सभी 35 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- निम्नलिखित में से कौन सा वियना संधि 1815 की परिणाम नहीं था ?
- (a) उत्तर में नीदरलैंड्स का राज्य स्थापित किया गया।
- (b) ऑस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियंत्रण सौंपा गया।
- (c) प्रशा को उसकी पश्चिमी सीमा पर महत्त्वपूर्ण नए इलाके दिए गए।
- (d) रूस को जर्मन महासंघ के 39 राज्य सौंपे गये।
- गाँधीजी ने 'खिलाफत' के मुद्दे का समर्थन क्यों किया ? एक प्रमुख कारण लिखिए।
- किस देश ने 868 ई. में बौद्ध डायमंड सूत्र को मुद्रित किया ?
- 'आयात शुल्क' शब्द को परिभाषित कीजिए। अथवा 'फ्लाई शटल' क्या है ?
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए : प्रिंटिंग प्रेस पहले पहल गोवा में _______ धर्म सुधारकों के साथ आया। अथवा कैथलिक पुजारियों ने 1579 में कोचीन में पहली _______ किताब छापी।
- बिब्लियोथीक ब्ल्यू का फ्रांस में चलन अधिक क्यों था ? निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
- (a) ये सस्ती और छोटे आकार की थीं।
- (b) इन्हें सरकार द्वारा प्रोन्नत किया गया।
- (c) ये बड़े आकार की रंगीन पुस्तकें थीं।
- (d) ये अच्छे कागज पर छपी थीं।
- "मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ रचीं।" निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प कथन की पुष्टि करता है ?
- (a) छपाई के चलते ज्ञानोदय के चिंतकों के विचारों का प्रसार हुआ।
- (b) लेखन ने आधुनिकता और निरंकुशवाद की आलोचना पेश की।
- (c) छपाई ने पादरियों की संवाद व वाद-विवाद की नयी संस्कृति को जन्म दिया।
- (d) मुद्रण संस्कृति ने केवल कुलीन वर्ग के विचारों का प्रसार किया।
- उपयुक्त सूचना से निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए : स्वामित्व के आधार पर संसाधनों के प्रकार : संसाधन | उदाहरण / प्रकार A ? | चारागाह, तालाब आदि B ? | किसान की खेती की जमीन
- स्वतंत्रता प्राप्ति के तुरंत बाद पश्चिमी तट पर विकसित किए गए प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए। अथवा भारत के अन्तःस्थलीय नदीय प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए।
- कैगा आणविक ऊर्जा संयंत्र निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?
- (a) कर्नाटक
- (b) केरल
- (c) तमिलनाडु
- (d) तेलंगाना
- स्तम्भ A व स्तम्भ B में से सही विकल्प का चयन कीजिए। स्तम्भ A | स्तम्भ B
- (a) मयूरभंज लोह अयस्क की खान |
- (i) गुजरात
- (b) चन्द्रपुरा तापीय ऊर्जा संयंत्र |
- (ii) झारखंड
- (c) बॉक्साइट की खदान |
- (iii) ओडिशा
- (d) कलोल तेल क्षेत्र |
- (iv) अमरकंटक
- (a) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
- (b) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
- (c) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
- (d) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii)…
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए : राजस्थान में स्थित _______ पवन ऊर्जा के प्रभावी प्रयोग के लिए जाना जाता है।
- बेल्जियम के निवासी प्रमुख रूप से निम्नलिखित में से कौन सी दो भाषाएँ बोलते हैं ?
- (a) फ्रेंच व अंग्रेजी
- (b) डच व फ्रेंच
- (c) रूसी व डच
- (d) रूसी व फ्रेंच
- श्रीलंका में तमिलों के अलगाव का प्रमुख कारण स्पष्ट कीजिए।
- सरकार के विभिन्न स्तरों के आधार पर सत्ता के बँटवारे का सही विकल्प चुनिए।
- (a) विभिन्न दबाव समूहों के मध्य
- (b) विभिन्न सामाजिक समूहों के मध्य
- (c) विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के मध्य
- (d) संघ सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के मध्य
- महिलाओं को पुरुषों के समान हर कार्य क्षेत्र में समान वेतन पाने के लिए कोई एक सुझाव लिखिए। अथवा सभी धर्मों में वर्णित परिवार कानून में बदलाव करने के लिए कोई एक सुझाव लिखिए।
- स्तम्भ A व स्तम्भ B में से सही विकल्प का चयन कीजिए : स्तम्भ A | स्तम्भ B
- (a) पंजाब के समृद्ध किसान |
- (i) काम करने के अधिक दिन तथा बेहतर मज़दूरी
- (b) भूमिहीन ग्रामीण मज़दूर |
- (ii) सिंचाई के लिए अतिरिक्त साधनों की उपलब्धता
- (c) किसान जो खेती के लिए केवल वर्षा पर निर्भर है |
- (iii) किसानों को उनकी उपज के लिए ज़्यादा समर्थन मूल्य
- (d) शहर के अमीर परिवार की एक लड़की |
- (iv) उसे अपने भाई के समान आज़ादी…
- तालिका का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए : हरियाणा, केरल और बिहार के कुछ तुलनात्मक आँकड़े राज्य | शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 जीवित जन्मों (2016) | साक्षरता दर % (2011) | निवल उपस्थिति अनुपात (प्रति 100 व्यक्ति) उच्चतर (आयु 14 तथा 15 वर्ष) 2013-14 हरियाणा | 33 | 82 | 61 केरल | 10 | 94 | 83 बिहार | 38 | 62 | 43 स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण, 2017-18 वॉल्यूम 2, भारत सरकार, राष्ट्रीय…
- 'द्वितीयक क्षेत्रक' की किसी एक गतिविधि के विकास के लिए कोई एक उपाय सुझाइए।
- संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए। अथवा 'प्रच्छन बेरोज़गारी' के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखिए : असहयोग ही क्यों ? अपनी प्रसिद्ध पुस्तक हिंद स्वराज (1909) में महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत में ब्रिटिश शासन भारतीयों के सहयोग से ही स्थापित हुआ था और यह शासन इसी सहयोग के कारण चल पा रहा है। अगर भारत के लोग अपना सहयोग वापस ले लें तो साल भर के भीतर ब्रिटिश शासन ढह जाएगा और स्वराज की स्थापना हो जाएगी। असहयोग का विचार आंदोलन कैसे…
- ब्रिटेन में कार्न लॉ के समाप्त करने के किन्हीं तीन प्रभावों को स्पष्ट कीजिए। अथवा मशीन उद्योगों के युग से पहले अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में भारत के रेशमी और सूती उत्पादों के प्रभावशाली होने के किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए।
- भारत में जूट (पटसन) उद्योग के समक्ष आई किन्हीं तीन प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए। अथवा किसी क्षेत्र में उद्योग को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों का वर्णन कीजिए।
- "भारत में सड़कों का वितरण समान नहीं है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए।
- भारतीय संविधान में वर्णित 'संघ सूची' की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- भारतीय राजनीति में सांप्रदायिकता की किन्हीं तीन समस्याओं का वर्णन कीजिए। अथवा भारत की विधायिका में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व की समस्या का वर्णन कीजिए।
- पर्यावरण में गिरावट के सुधार के लिए कोई तीन उपाय सुझाइए।
- "संगठित क्षेत्रक के कर्मचारियों को 'रोज़गार सुरक्षा' के लाभ मिलते हैं।" इस कथन का मूल्यांकन कीजिए। अथवा "भारत में सेवा क्षेत्रक की सभी सेवाओं में समान रूप से संवृद्धि नहीं हो रही है।" इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।
- जर्मनी के एकीकरण में ऑटोवॉन बिस्मार्क की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। अथवा इटली के एकीकरण में ज्युसेपे मेत्सिनी की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
- भारतीय कृषि में किन्हीं पाँच प्रौद्योगिकीय और संस्थागत सुधारों को स्पष्ट कीजिए।
- 'राजनीतिक दल' को परिभाषित कीजिए। भारत में राजनीतिक दलों के समक्ष किन्हीं चार मुख्य चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
- निम्नलिखित स्रोतों को पढ़िए और उनके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : स्रोत – A उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध शासन लोकतंत्र में सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि लोगों का अपना शासक चुनने का अधिकार और शासकों पर नियंत्रण बरकरार रहे। वक्त-ज़रूरत और यथासंभव इन चीज़ों के लिए लोगों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनने में सक्षम होना चाहिए ताकि लोगों के प्रति जिम्मेदार सरकार बन सके और सरकार लोगों की…
- "भारतीय रिज़र्व बैंक ऋणों के औपचारिक स्रोतों की कार्यप्रणाली पर नज़र रखता है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए। अथवा "स्वयं सहायता समूह कर्ज़दारों को ऋणाधार की कमी की समस्या से उबारने में मदद करते हैं।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए।
- विश्व व्यापार संगठन किस प्रकार सभी देशों में मुक्त व्यापार की सुविधा देता है ? उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए।
- मानचित्र आधारित प्रश्न :
- (a) दो लक्षण 'A' और 'B' दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर अंकित किए गए हैं। इन लक्षणों को निम्नलिखित जानकारी की सहायता से पहचानिए और उनके सही नाम मानचित्र पर खींची गई रेखाओं पर लिखिए : (A) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ। (B) वह स्थान जहाँ गांधीजी ने सूती मिल मज़दूरों के पक्ष में सत्याग्रह किया।
- (b) इसी दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र में…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 20 NCERT अध्यायों पर आधारित है। मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया (11%), भारत में राष्ट्रवाद (9%) और खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (9%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 29%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया4 प्रश्न11%
- भारत में राष्ट्रवाद3 प्रश्न9%
- खनिज तथा ऊर्जा संसाधन3 प्रश्न9%
- सत्ता की साझेदारी3 प्रश्न9%
- जाति, धर्म और लैंगिक मसले3 प्रश्न9%
- भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक3 प्रश्न9%
- यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय2 प्रश्न6%
- राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ2 प्रश्न6%
- भूमंडलीकृत विश्व का बनना1 प्रश्न3%
- औद्योगीकरण का युग1 प्रश्न3%
- संसाधन एवं विकास1 प्रश्न3%
- जल संसाधन1 प्रश्न3%
- कृषि1 प्रश्न3%
- विनिर्माण उद्योग1 प्रश्न3%
- संघवाद1 प्रश्न3%
- राजनीतिक दल1 प्रश्न3%
- लोकतंत्र के परिणाम1 प्रश्न3%
- विकास1 प्रश्न3%
- मुद्रा और साख1 प्रश्न3%
- वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था1 प्रश्न3%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2020
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो सामाजिक विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2020 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2020 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2020 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2020 सामाजिक विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया (11%), भारत में राष्ट्रवाद (9%), खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (9%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE सामाजिक विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।