CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2024 — सेट 4
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 4। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- सामाजिक विज्ञान
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 4
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 सामाजिक विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 4)
इस सेट के सभी 37 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए । I. फ्रांस की क्रांति II. नेपोलियन का इटली पर हमला III. इटली का एकीकरण IV. वियना शांति संधि विकल्प :
- (a) I, II, IV, III
- (b) II, IV, I, III
- (c) II, III, I, IV
- (d) I, III, II, IV
- रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए । 'रेशम मार्ग' (सिल्क रूट) से भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया के ________ दुनिया के दूसरे भागों में पहुँचते थे । विकल्प :
- (a) सोने व चाँदी के आभूषण
- (b) कपड़े व मसाले
- (c) अनाज व दालें
- (d) लोहा व अन्य धातुएँ
- काँग्रेस के भीतर 'स्वराज पार्टी' के संस्थापकों से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए । विकल्प :
- (a) सुभाष चंद्र बोस व जवाहरलाल नेहरू
- (b) आचार्य कृपलानी व जयप्रकाश नारायण
- (c) सी.आर. दास व मोतीलाल नेहरू
- (d) महात्मा गाँधी व सरदार पटेल
- निम्नलिखित में से किसने कहा कि – "मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफ़ा ।" ? विकल्प :
- (a) मार्टिन लूथर
- (b) महात्मा गाँधी
- (c) जोहान गुटेनबर्ग
- (d) रशसुंदरी देवी
- नीचे दो कथन दिए गए हैं । ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं । दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : हिमालय में प्रसिद्ध 'चिपको आंदोलन' कई क्षेत्रों में वन कटाई रोकने में कामयाब रहा । कारण (R) : इसके द्वारा स्थानीय पौधों की जातियों का प्रयोग करके सामुदायिक वनीकरण अभियान को सफल बनाया गया । विकल्प :
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- (b) (A)…
- स्तंभ I का मिलान स्तंभ II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए । स्तंभ I (बाँध) → स्तंभ II (नदी) i. सरदार सरोवर → a. सतलुज ii. हीराकुड → b. कृष्णा iii. भाखड़ा नांगल → c. नर्मदा iv. नागार्जुन सागर → d. महानदी विकल्प :
- (a) i-a, ii-b, iii-c, iv-d
- (b) i-b, ii-a, iii-d, iv-c
- (c) i-c, ii-d, iii-b, iv-a
- (d) i-c, ii-d, iii-a, iv-b
- भारत में 'मैंगनीज़' के उत्पादन में निम्नलिखित राज्यों के अंश (प्रतिशत में) के लिए अधिकतम से न्यूनतम क्रम वाले सही विकल्प का चयन कीजिए । विकल्प :
- (a) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा
- (b) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक
- (c) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा
- (d) महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक
- सत्ता के बँटवारे के पक्ष में दिए गए तर्कों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । I. पक्षपात की संभावना को कम करता है । II. निर्णय लेने की प्रक्रिया को अवरुद्ध करता है । III. विविधताओं में सामंजस्य स्थापित करता है । IV. सत्ता में लोगों की भागीदारी को बढ़ाता है । विकल्प :
- (a) केवल I, II व III सही हैं ।
- (b) केवल II, III व IV सही हैं ।
- (c) केवल I, III व IV सही हैं ।
- (d) केवल I, II व IV सही हैं ।
- भारतीय संविधान में वर्णित 'शिक्षा' निम्नलिखित में से किस सूची के अंतर्गत आती है ? विकल्प :
- (a) संघ सूची
- (b) राज्य सूची
- (c) समवर्ती सूची
- (d) बाकी बचे विषय
- 1992 में भारत में संविधान संशोधन करके निम्नलिखित में से किस संस्था में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई ? विकल्प :
- (a) लोक सभा
- (b) राज्य सभा
- (c) विधान परिषद
- (d) पंचायत
- नीचे दो कथन दिए गए हैं । ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं । दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : आधुनिक लोकतंत्र राजनीतिक दलों के बिना नहीं चल सकता है । कारण (R) : निर्वाचित प्रतिनिधि केवल अपने-अपने निर्वाचन-क्षेत्रों के प्रति जवाबदेह होंगे, देश के प्रति नहीं । विकल्प :
- (a) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
- (b) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
- (c) (A) और (R) दोनों सही हैं और…
- निम्नलिखित देशों में से किसमें द्विदलीय व्यवस्था है ? विकल्प :
- (a) चीन
- (b) पाकिस्तान
- (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (d) फ्रांस
- निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में महिलाओं का अपनी राष्ट्रीय संसदों (2018) में प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था ? विकल्प :
- (a) नॉर्डिक देश
- (b) अमेरिका (उत्तरी व दक्षिणी)
- (c) यूरोप
- (d) एशिया
- लोकतंत्र की निम्नलिखित विशेषताओं को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । I. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव II. कानून के समक्ष समानता III. व्यक्ति की गरिमा IV. बहुसंख्यकों का शासन विकल्प :
- (a) केवल I, II व III सही हैं ।
- (b) केवल II, III व IV सही हैं ।
- (c) केवल I, III व IV सही हैं ।
- (d) केवल I, II व IV सही हैं ।
- ऋण के संबंध में निम्नलिखित परिस्थिति को पढ़िए और ऋण के सकारात्मक प्रभाव की पहचान कीजिए । सलीम उत्पादन के लिए कार्यशील पूँजी की ज़रूरत को ऋण के द्वारा पूरा करता है । ऋण उसे उत्पादन के कार्यशील खर्चों तथा उत्पादन को समय पर पूरा करने में मदद करता है । प्रभाव :
- (a) सलीम पर ऋण का भार बढ़ जाएगा ।
- (b) सलीम की कमाई बढ़ जाएगी ।
- (c) उत्पादन में कमी आएगी ।
- (d) सलीम ऋण के दुश्चक्र में फँस सकता है ।
- निम्नलिखित चित्र का अध्ययन कीजिए । चित्र में होने वाला कार्य अर्थव्यवस्था के निम्नलिखित में से किस क्षेत्रक के अंतर्गत आता है ? [चित्र में एक कपड़े की दुकान में महिलाएँ काम करती दिख रही हैं]
- (a) प्राथमिक
- (b) द्वितीयक
- (c) तृतीयक
- (d) चतुर्थक
- नीचे दो कथन दिए गए हैं । ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं । दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : भारत में कोई भी व्यक्ति कानूनी तौर पर रुपये में अदायगी को अस्वीकार नहीं कर सकता है । कारण (R) : भारत में रुपये को राज्य सरकारें प्राधिकृत करती हैं । विकल्प :
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही…
- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'वैश्वीकरण' के आशय का सही वर्णन करता है ? विकल्प :
- (a) व्यापार पर कर संबंधी अवरोधों को हटाना
- (b) उच्च जीवन स्तर को प्रदान करना
- (c) देशों के बीच तीव्र गति से एकीकरण करना
- (d) विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए विशेष कदम उठाना
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.) निम्नलिखित में से किस आधार पर 'मानव विकास रिपोर्ट' प्रकाशित करता है ? विकल्प :
- (a) विनिर्माण, अवसंरचना और स्वास्थ्य
- (b) शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रति व्यक्ति आय
- (c) राष्ट्रीय आय, स्वास्थ्य और बैंकिंग
- (d) सकल घरेलू उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचार
- नीचे दो कथन दिए गए हैं । ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं । दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : बैंक कुछ कर्ज़दारों को कर्ज़ देने के लिए तैयार नहीं होते हैं । कारण (R) : कुछ लोगों के पास ऋणाधार नहीं होता है । विकल्प :
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- (c) (A) सही है, लेकिन…
- (खण्ड ख - अति लघु-उत्तरीय, 2 अंक) "उन्नीसवीं सदी तक यूरोप में ग़रीबी और भूख का ही साम्राज्य था ।" इस कथन का विश्लेषण कीजिए ।
- (खण्ड ख - अति लघु-उत्तरीय, 2 अंक) देश के आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा किस प्रकार एक आधारभूत आवश्यकता है ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए ।
- (खण्ड ख - अति लघु-उत्तरीय, 2 अंक)
- (a) भारत की संघात्मक व्यवस्था में संविधान की भूमिका का परीक्षण दो बिन्दुओं में कीजिए । अथवा
- (b) भारत की संघात्मक व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका का परीक्षण दो बिन्दुओं में कीजिए ।
- (खण्ड ख - अति लघु-उत्तरीय, 2 अंक) प्रौद्योगिकी किस प्रकार वैश्वीकरण का एक महत्त्वपूर्ण कारक है ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए ।
- (खण्ड ग - लघु-उत्तरीय, 3 अंक)
- (a) राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों या भाषाओं से संबद्ध अलग-अलग समूहों ने सामूहिक अपनेपन का भाव कैसे विकसित किया ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए । अथवा
- (b) "महात्मा गाँधी के विचारों और 'स्वराज' की अवधारणा के बारे में मज़दूरों की अपनी समझ थी ।" उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
- (खण्ड ग - लघु-उत्तरीय, 3 अंक) भारत में मोटे अनाज की कृषि की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
- (खण्ड ग - लघु-उत्तरीय, 3 अंक) जनमत-निर्माण में राजनीतिक दलों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ।
- (खण्ड ग - लघु-उत्तरीय, 3 अंक) "संघीय शासन व्यवस्था एकात्मक शासन व्यवस्था से ठीक उलट है ।" इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
- (खण्ड ग - लघु-उत्तरीय, 3 अंक) देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएँ भिन्न क्यों हो सकती हैं ? उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए ।
- (खण्ड घ - दीर्घ-उत्तरीय, 5 अंक)
- (a) "फ्रांसीसी क्रांति ने फ्रांसीसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा की ।" उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए । अथवा
- (b) "यूनान के स्वतंत्रता संग्राम ने पूरे यूरोप में शिक्षित अभिजात वर्ग में राष्ट्रीय भावनाओं का संचार किया ।" उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
- (खण्ड घ - दीर्घ-उत्तरीय, 5 अंक)
- (a) देश के आर्थिक विकास में विनिर्माण उद्योग की भूमिका का वर्णन कीजिए । अथवा
- (b) औद्योगिक प्रदूषण से स्वच्छ जल को बचाने के लिए उठाए गए किन्हीं पाँच कदमों का वर्णन कीजिए ।
- (खण्ड घ - दीर्घ-उत्तरीय, 5 अंक)
- (a) सामाजिक विविधता में सामंजस्य के लिए लोकतंत्र के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए । अथवा
- (b) ग़रीबी और असमानता को कम करने में लोकतंत्र के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए ।
- (खण्ड घ - दीर्घ-उत्तरीय, 5 अंक)
- (a) "असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों को संरक्षण और सहायता की आवश्यकता है ।" उदाहरणों सहित इस कथन की परख कीजिए । अथवा
- (b) "निजी क्षेत्रक की गतिविधियों का ध्येय लाभ अर्जित करना होता है ।" उदाहरणों सहित इस कथन की परख कीजिए ।
- (खण्ड ङ - केस-आधारित/स्रोत-आधारित, 4 अंक) दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (34.1) 'वर्नाक्युलर प्रेस ऐक्ट' किस नियम पर आधारित था ? (34.2) 1857 के विद्रोह के बाद प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति अंग्रेज़ों का रवैया क्यों बदल गया ? स्पष्ट कीजिए । (34.3) 'वर्नाक्युलर प्रेस ऐक्ट' लागू होने के किन्हीं दो प्रभावों की व्याख्या कीजिए ।
- (खण्ड ङ - केस-आधारित/स्रोत-आधारित, 4 अंक) दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (35.1) 'संसाधन नियोजन' को परिभाषित कीजिए । (35.2) संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए । (35.3) गाँधीजी ने क्यों कहा कि – 'हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं' ? किन्हीं दो कारणों का विश्लेषण कीजिए ।
- (खण्ड ङ - केस-आधारित/स्रोत-आधारित, 4 अंक) दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (36.1) 'सहकारी समिति' 'ऋण' के किस स्रोत का उदाहरण है ? (36.2) ग्रामीण विकास में सहकारी समितियों के योगदान की व्याख्या कीजिए । (36.3) स्वयं-सहायता समूहों की पूँजी के किन्हीं दो स्रोतों का उल्लेख कीजिए ।
- (खण्ड च - मानचित्र कौशल-आधारित प्रश्न, 5 अंक) (a) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 27 पर), में दो स्थानों को 'A' और 'B' के रूप में अंकित किया गया है । निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्हें पहचानिए और उनके सही नाम उनके समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए : A. वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने नील की खेती करने वाले किसानों के लिए सत्याग्रह किया था । B. वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने नमक कानून तोड़ा था ।…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 17 NCERT अध्यायों पर आधारित है। संघवाद (17%), भारत में राष्ट्रवाद (14%) और भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 42%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- संघवाद6 प्रश्न17%
- भारत में राष्ट्रवाद5 प्रश्न14%
- भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक4 प्रश्न11%
- राजनीतिक दल3 प्रश्न8%
- मुद्रा और साख3 प्रश्न8%
- यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय2 प्रश्न6%
- जाति, धर्म और लैंगिक मसले2 प्रश्न6%
- वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था2 प्रश्न6%
- भूमंडलीकृत विश्व का बनना1 प्रश्न3%
- मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया1 प्रश्न3%
- वन एवं वन्य जीव संसाधन1 प्रश्न3%
- जल संसाधन1 प्रश्न3%
- कृषि1 प्रश्न3%
- खनिज तथा ऊर्जा संसाधन1 प्रश्न3%
- विनिर्माण उद्योग1 प्रश्न3%
- सत्ता की साझेदारी1 प्रश्न3%
- विकास1 प्रश्न3%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो सामाजिक विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 4 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2024 सामाजिक विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
संघवाद (17%), भारत में राष्ट्रवाद (14%), भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE सामाजिक विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।