CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2025 — सेट 5
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2025 का असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 5। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- सामाजिक विज्ञान
- वर्ष
- 2025
- सेट
- सेट 5
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2025 सामाजिक विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 5)
इस सेट के सभी 37 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- 'नेपोलियन की संहिता' से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : I. जन्म पर आधारित विशेषाधिकार को समाप्त करना। II. कानून के समक्ष समानता स्थापित करना। III. संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाना। IV. किसानों पर जागीरदारी शुल्क लगाना।
- (a) केवल I, II और III सही हैं।
- (b) केवल II, III और IV सही हैं।
- (c) केवल I, II और IV सही हैं।
- (d) केवल I, III और IV सही हैं।
- 18वीं शताब्दी में अमेरिका से निर्यात किए गए कपास और चीनी मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस बाज़ार के लिए थे?
- (a) अमेरिका के बाज़ारों के लिए
- (b) यूरोप के बाज़ारों के लिए
- (c) एशिया के बाज़ारों के लिए
- (d) ऑस्ट्रेलिया के बाज़ारों के लिए
- उन्नीसवीं सदी के आरंभिक वर्षों में निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ के उत्पादन ने यूरोप के गरीब लोगों की ज़िंदगी में आमूल परिवर्तन किया?
- (a) टमाटर
- (b) आलू
- (c) सोया
- (d) मूँगफली
- 18वीं शताब्दी के दौरान अंग्रेज़ी भाषा के प्रेस की धीमी गति के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त कारण की पहचान कीजिए:
- (a) क्षेत्रीय प्रेस पर ब्रिटिश सरकार के प्रतिबंध
- (b) अंग्रेज़ी प्रेस का व्यावसायिक दृष्टिकोण से काम करना
- (c) बाज़ार में क्षेत्रीय प्रेस की माँग में वृद्धि
- (d) प्रेस में तर्क और तर्कसंगतता की प्रामाणिकता का न होना
- नीचे दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: कच्चे तेल के अतिरिक्त भण्डार | क्षेत्र/देश | भण्डार (2017) (हज़ार मिलियन बैरल) | भण्डारों के चलने की अवधि (वर्षों में) | |---|---|---| | मध्य-पूर्व | 808 | 70 | | संयुक्त राज्य अमेरिका | 50 | 10.5 | | विश्व औसत | 1697 | 50.2 | तालिका के निम्नलिखित संभावित परिणामों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: I. कच्चे तेल का…
- सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए:
- (a) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान – हिमाचल प्रदेश
- (b) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान – केरल
- (c) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – राजस्थान
- (d) मानस बाघ रिज़र्व – असम
- रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए। _______, जल संग्रहण के लिए 11वीं शताब्दी में बनाई गई कृत्रिम झील है।
- (a) सांभर झील
- (b) वूलर झील
- (c) भोपाल झील
- (d) चिल्का झील
- स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए: स्तंभ-I (बाँध) | स्तंभ-II (नदी) a. सरदार सरोवर | i. महानदी b. सलाल | ii. चंबल c. गाँधी सागर | iii. नर्मदा d. हीराकुड | iv. चिनाब
- (a) a-ii, b-i, c-iv, d-iii
- (b) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
- (c) a-iii, b-iv, c-ii, d-i
- (d) a-i, b-iii, c-iv, d-ii
- निम्नलिखित जानकारी की सहायता से दिए गए विकल्पों में से कृषि फसल की पहचान कीजिए: I. 200 सेमी से अधिक वर्षा और 25 °C से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है। II. प्रमुख रूप से उद्योगों में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होती है। III. प्रमुख रूप से भूमध्य रेखीय क्षेत्र की फसल है।
- (a) कपास
- (b) रबड़
- (c) मूँगफली
- (d) सरसों
- नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A): पहाड़ियों के आधार तथा घाटी तल की रेत में जलोढ़ जमाव के रूप में कुछ खनिज पाए जाते हैं। कारण (R): ये ऐसे खनिज होते हैं जो प्राय: जल द्वारा घर्षित नहीं होते हैं।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या…
- स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए: स्तंभ-I (आणविक ऊर्जा संयंत्र) | स्तंभ-II (राज्य) a. काकरापारा | i. राजस्थान b. रावतभाटा | ii. कर्नाटक c. कैगा | iii. महाराष्ट्र d. तारापुर | iv. गुजरात
- (a) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
- (b) a-ii, b-iii, c-iv, d-i
- (c) a-iv, b-i, c-ii, d-iii
- (d) a-iv, b-i, c-iii, d-ii
- रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए। बेल्जियम के नेताओं ने श्रीलंका से अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने क्षेत्रीय अंतरों और _______ को स्वीकार किया।
- (a) धार्मिक विविधता
- (b) ऐतिहासिक विविधता
- (c) सांस्कृतिक विविधता
- (d) प्रशासनिक विविधता
- भारतीय संविधान की समवर्ती सूची से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) विवाह, मुद्रा, वाणिज्य
- (b) प्रतिरक्षा, बैंकिंग, शिक्षा
- (c) कृषि, व्यापार, सिंचाई
- (d) शिक्षा, वन, विवाह
- भारत में राजनीतिक दलों की भूमिका के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? I. देश के लिए कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाना। II. देश में विभिन्न हित समूहों का निर्माण करना। III. देश में जनमत निर्माण में भूमिका निभाना। IV. विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाताओं के सम्मुख रखना।
- (a) केवल I, II और III सही हैं।
- (b) केवल I, III और IV सही हैं।
- (c) केवल II, III और IV सही हैं।
- (d) केवल…
- निम्नलिखित में से किस देश का मानव विकास सूचकांक का क्रमांक उच्च है?
- (a) पाकिस्तान
- (b) म्यांमार
- (c) भारत
- (d) नेपाल
- राखी ने अपने क्षेत्र का आर्थिक सर्वे किया है। सर्वे से पता चला कि लोग अलग-अलग कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं। इसके लिए राखी ने जो तालिका बनाई उसको नीचे दिया गया है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: | क्र.सं. | कार्य | लोगों की संख्या | |---|---|---| | 1. | अपने खेत में कार्य करने वाले कृषक | 250 | | 2. | विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक | 10 | | 3…
- दिए गए चित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: [चित्र: भारतीय मज़दूरों द्वारा निर्मित कारें, बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशों में बिक्री के लिए लाती जा रही हैं।] चित्र में होने वाला कार्य अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्रक में आता है?
- (a) प्राथमिक
- (b) द्वितीयक
- (c) तृतीयक
- (d) चतुर्थक
- श्यामल एक छोटा किसान है। श्यामल ने अपना 'किसान कार्ड' बनवा रखा है। उसे नई फसल उगाने के लिए ऋण की आवश्यकता है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा साधन आसान एवं लाभकारी होगा?
- (a) सहकारी बैंक
- (b) कृषि व्यापारी
- (c) रिश्तेदार
- (d) मित्र
- 'आवश्यकता के दोहरे संयोग' की समस्या का समाधान निम्नलिखित में से किसके द्वारा संभव है?
- (a) मुद्रा का प्रचलन बढ़ाकर
- (b) बाज़ारों के क्षेत्र में विस्तार करके
- (c) लोगों में जागरूकता पैदा करके
- (d) क्रेता-विक्रेता का रजिस्ट्रेशन करके
- नीचे दो कथन-I और II दिए गए हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन-I: वर्तमान समय में कंप्यूटर और इंटरनेट के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी द्रुत गति से परिवर्तित हो रही है। कथन-II: इंटरनेट से हम तत्काल इलेक्ट्रॉनिक डाक (ई-मेल) भेज सकते हैं और अत्यन्त कम मूल्य पर विश्वभर में बात (वॉयस मेल) कर सकते हैं।
- (a) केवल I गलत है, लेकिन II सही है।
- (b) केवल I सही है, लेकिन II गलत…
- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' में देश को एकजुट करने के लिए 'नमक' किस प्रकार एक शक्तिशाली हथियार बन गया? किन्हीं दो कारणों की व्याख्या कीजिए। अथवा (b) औपनिवेशिक सरकार ने किस प्रकार 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' का दमन किया? व्याख्या कीजिए।
- भूमि निम्नीकरण की समस्या के समाधान के किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए।
- भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए कोई दो उपाय सुझाइए।
- भारत में उदारीकरण ने किस प्रकार वैश्वीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया? व्याख्या कीजिए।
- आर्थिक मोर्चे पर असहयोग आंदोलन के तीन प्रमुख प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। अथवा (b) असहयोग आंदोलन शहरों में क्यों धीमा पड़ने लगा था? तीन कारणों का विश्लेषण कीजिए।
- भारत में ऋण के औपचारिक एवं अनौपचारिक स्रोतों में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए।
- भारत में शहरी क्षेत्रों में रोज़गार के अवसरों में वृद्धि करने के किन्हीं तीन उपायों को सुझाइए।
- भारत में सत्ता के क्षैतिज वितरण में 'नियंत्रण एवं संतुलन' की व्यवस्था का मूल्यांकन कीजिए।
- भारत में राजनीतिक दलों के समक्ष तीन प्रमुख चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।
- "फ्रांसीसी क्रांति से जो राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव हुए उनसे प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के समूहों में हस्तांतरित हो गई।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। अथवा (b) "उन्नीसवीं सदी में आर्थिक क्षेत्र में, उदारवाद बाज़ारों की मुक्ति और वस्तुओं तथा पूँजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणों को समाप्त करने के पक्ष में था।" इस कथन की व्याख्या कीजिए।
- दिए गए फ्लो चार्ट का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: [फ्लो चार्ट: रेशम उत्पादन → धुनाई कताई → बुनाई → रंगाई-परिष्करण → वस्त्र विनिर्माण; कच्चा रेशा → सूत → कपड़ा → वस्त्र (गार्मेंट)] उपर्युक्त फ्लो चार्ट के आधार पर वस्त्र उद्योग में अतिरिक्त मूल्य उत्पाद की व्याख्या कीजिए। अथवा (b) दिए गए फ्लो चार्ट का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: [फ्लो चार्ट…
- देश के आर्थिक क्षेत्र में लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कीजिए। अथवा (b) देश के सामाजिक क्षेत्र में लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कीजिए।
- विकास के सामाजिक एवं आर्थिक लक्ष्यों का विश्लेषण कीजिए। (2+3=5) अथवा (b) वर्तमान समय में विकास की धारणीयता का प्रश्न चुनौतीपूर्ण क्यों होता जा रहा है? उपयुक्त कारणों का विश्लेषण कीजिए।
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (34.1) मुद्रण के क्षेत्र में गुटेन्बर्ग के योगदान का उल्लेख कीजिए। (34.2) किताबों के हाशिए पर टीकाकारी और चित्रकारी किस प्रकार की जाती थी? (34.3) अक्षरों में रंग भरने के किन्हीं दो लाभों का वर्णन कीजिए।
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (35.1) 'कर्तन दहन प्रणाली' कृषि के किस प्रकार के अंतर्गत आती है? (35.2) 'कर्तन दहन प्रणाली' में उत्पादकता कम क्यों होती है? (35.3) कृषि की 'कर्तन दहन प्रणाली' की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (36.1) गाँधीजी ने अपने अनुयायियों से क्या वादा किया था? (36.2) भाषा ने किस प्रकार भारत की एकता को मज़बूत किया? (36.3) केरल एवं आंध्रप्रदेश राज्यों की प्रमुख भाषा का नाम उल्लेख कीजिए।
- मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न:
- (a) दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर दो स्थानों 'A' और 'B' को अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्हें पहचानिए और उनके समीप खींची गई रेखाओं पर उनके सही नाम लिखिए: (2x1=2) A. वह स्थान जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। B. वह स्थान जहाँ महात्मा गाँधी ने नील की खेती करने वाले किसानों के लिए सत्याग्रह शुरू किया था।
- (b) भारत के इसी…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 20 NCERT अध्यायों पर आधारित है। भारत में राष्ट्रवाद (16%), कृषि (9%) और यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय (6%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 31%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- भारत में राष्ट्रवाद5 प्रश्न16%
- कृषि3 प्रश्न9%
- यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय2 प्रश्न6%
- विनिर्माण उद्योग2 प्रश्न6%
- सत्ता की साझेदारी2 प्रश्न6%
- राजनीतिक दल2 प्रश्न6%
- मुद्रा और साख2 प्रश्न6%
- वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था2 प्रश्न6%
- भूमंडलीकृत विश्व का बनना1 प्रश्न3%
- औद्योगीकरण का युग1 प्रश्न3%
- मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया1 प्रश्न3%
- संसाधन एवं विकास1 प्रश्न3%
- वन एवं वन्य जीव संसाधन1 प्रश्न3%
- जल संसाधन1 प्रश्न3%
- खनिज तथा ऊर्जा संसाधन1 प्रश्न3%
- संघवाद1 प्रश्न3%
- जाति, धर्म और लैंगिक मसले1 प्रश्न3%
- लोकतंत्र के परिणाम1 प्रश्न3%
- विकास1 प्रश्न3%
- भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक1 प्रश्न3%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2025
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो सामाजिक विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2025 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान 2025 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2025 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 5 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2025 सामाजिक विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
भारत में राष्ट्रवाद (16%), कृषि (9%), यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय (6%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE सामाजिक विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।